Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients left wandering in search of treatment as neither doctors nor lab technicians are available

Balrampur News: चिकित्सक तो कहीं लैब टेक्नीशियन नहीं, इलाज के लिए भटके मरीज

Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Patients left wandering in search of treatment as neither doctors nor lab technicians are available
फोटो-13-बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में खाली चिकित्सक की कर्मी ।-संवाद - फोटो : 1
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। हालांकि, कई केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं चिकित्सक नदारद मिले तो कहीं लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने से मरीजों को जांच कराने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सुबह 11:25 बजे चिकित्सकों की कुर्सियां खाली मिलीं। अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट संजय गुप्त दवा काउंटर पर बैठे मिले। चिकित्सक के न मिलने से कई मरीज बिना दवा लिए ही लौट गए।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी दूसरे स्थानों पर लगाई गई है। वह खुद भी किसी काम से सीएमओ कार्यालय गए थे। इस कारण कुछ देर तक अस्पताल में मौजूद नहीं रहे। उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय से लौटने के बाद मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरौला मार्ग पर धर्मपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. सूरज पाठक मरीजों का उपचार करते मिले। दोपहर 12:10 बजे तक वह तीन मरीजों को देख चुके थे। फार्मासिस्ट इंद्रेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। किट के माध्यम से कुछ जांचें हो जाती हैं, लेकिन अन्य जांचों के लिए मरीजों को वापस भेजना पड़ता है।


चिकित्साधिकारी ने बताया कि जानकारी के अभाव में इस पीएचसी पर कम ही मरीज आते हैं।

बुखार के अधिक मरीज पहुंचे

हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। मेले में दवा लेने के लिए बुखार से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे। भंवरी खुर्द की नादिरा खातून (63) ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार है। उन्होंने जांच कराने के बाद दवा ली। मरजादनगर की सफीना खातून (18) खांसी और बुखार की दवा लेने आई थीं। वहीं, गुगौली की राजमनि सैनी भी खांसी की दवा लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। लैब टेक्नीशियन रामनरायन कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में मलेरिया, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांचें की जाती हैं।

फोटो-13-बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में खाली चिकित्सक की कर्मी ।-संवाद

फोटो-13-बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में खाली चिकित्सक की कर्मी ।-संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed