{"_id":"6af9eb2c0f626de7a30ba4f1","slug":"new-voters-added-following-the-removal-of-names-from-the-electoral-roll-will-receive-identity-cards-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157864-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एसआईआर में कटे नामों के बाद जुड़े नए मतदाताओं को मिलेगा पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एसआईआर में कटे नामों के बाद जुड़े नए मतदाताओं को मिलेगा पहचान पत्र
Sun, 15 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में नए मतदाताओं को पहचान पत्र उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1,77,563 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इन सभी को निर्वाचन आयोग की ओर से रंगीन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, पहचान पत्र अभी जिले में नहीं पहुंचे हैं। इनके इसी सप्ताह पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
एसआईआर से पहले जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15,83,027 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मतदाता सूची से 2,12,272 नाम हटा दिए गए थे। इसके बाद नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत 28 अक्तूबर 2025 से 28 जुलाई 2026 तक 1,46,612 लोगों ने फार्म छह और 30,958 लोगों ने फार्म आठ भरा। इन आवेदनों के आधार पर कुल 1,77,563 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो तुलसीपुर में 42,097, गैसड़ी में 46,290, उतरौला में 42,022 और बलरामपुर सदर में 47,154 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें सबसे अधिक 47,154 मतदाता बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप केला ने बताया कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। जिन मतदाताओं का डाटा निर्वाचन आयोग को भेजा जा चुका है, उनके पहचान पत्र आयोग से प्राप्त होने के बाद वितरित कराए जाएंगे।