{"_id":"66a3f07c110a1af3b0095834","slug":"passengers-will-get-the-facility-of-digital-payment-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112322-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यात्रियों को मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यात्रियों को मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा
Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वाेत्तर रेलवे ने जिले के सभी छह रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। अगस्त माह तक इसे धरातल पर उतारने की योजना है। इसके लिए डिवाइस इंस्टाल कराने की प्रक्रिया चल रही है। स्टेशन पर जानकारी के लिए पोस्टर लगाया गया है।
शहर में भगवतीगंज में बलरामपुर रेलवे स्टेशन व वीर विनय चौराहे पर झारखंडी रेलवे स्टेशन है। यहां से करीब तीन हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। इसके अलावा तुलसीपुर, गैसड़ी, कौवापुर, पचपेड़वा रेलवे स्टेशन से होकर गोरखपुर बढ़नी को जाने वाली 12 ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे ने अब स्टेशनों पर क्यूआर कोड से टिकट के भुगतान की सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए स्टेशनों पर क्रिस (सीआरआईएस) द्वारा क्यूआर डिवाइस लगाने का कार्य चल रहा है। इसके माध्यम से यात्रियों को यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इससे डिजिटल लेन-देन में आसानी होगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि डिजिटल भुगतान की दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे टिकट का भुगतान
जनरल टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर रखे स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि के साथ ही क्यूआर कोड नजर आएगा। जिसे जीपे, फोन पे आदि एप से स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा। इससे अब काउंटरों पर नकद को लेकर होने वाली कहासुनी के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। यात्रियों का समय बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी।