फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Passengers upset due to not taking fare through digital payment in buses

Balrampur News: बसों में डिजिटल पेमेंट से किराया न लेने से यात्री परेशान

Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to not taking fare through digital payment in buses
बलरामपुर। रोडवेज बसों में यात्रियों को डिजिटल पेमेंट में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बसों के परिचालक डिजिटल माध्यम से किराया लेना ही नहीं चाहते हैं। ऐसा तब है जब सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कर रही है। परिवहन निगम इसमें सहयोग नहीं कर रहा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने से कतरा रहे हैं। झंझट का हवाला देकर सवारियों पर नकद रुपये देने का दबाव बनाते हैं। इससे अक्सर परिचालक और यात्रियों के बीच कहासुनी होती है। हालांकि कभी-कभी यात्री दूसरे यात्री के मोबाइल पर रुपये ट्रांसफर कर उनसे नकद रुपये लेते हैं। इसके बाद परिचालक को टिकट का नकद भुगतान करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि अक्सर किराया 61, 32 रुपये जैसा होता है, जिसमें एक व दो रुपये छुट्टा न होने पर दिक्कत होती है। गोंडा से बलरामपुर जाने वाले यात्री अरुण कुमार बताते हैं कि छुट्टा पैसे न होने से बहुत परेशानी होती है। बसों के परिचालक कहते हैं कि आॅनलाइन पेमेंट लेने में समस्या नहीं है, लेकिन हिसाब जमा करने में कठिनाई होगी। उन्हें जेब से भी भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एआरएम वीके वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट लेने का निर्देश सभी को दिया गया है। कुछ नई भर्ती वाले परिचालकों को जानकारी नहीं हैं। इससे दिक्कत आ रही है। जल्द ही उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed