Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Passengers left disoriented as bus routes change; lack of proper facilities reported

Balrampur News: बसों का रूट बदलने से भटक रहे यात्री, नहीं मिल रही सुविधा

Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Passengers left disoriented as bus routes change; lack of proper facilities reported
फोटो-27-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री ।-संवाद
बलरामपुर। गोंडा मार्ग स्थित महराजगंज में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के चलते वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर संचालित रोडवेज बसों का रूट बदलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जिले से अयोध्या, मनकापुर व गोंडा जाने वाले यात्रियों को अब अधिक दूरी तय करने के साथ ही ज्यादा किराया भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर-गोंडा मार्ग स्थित महराजगंज के पास एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बलरामपुर से गोंडा होकर जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया है। बलरामपुर से गोंडा होते हुए अयोध्या जाने वाली बसें अब उतरौला होकर जा रही हैं। वहीं, गोंडा से लखनऊ मार्ग पर जाने वाली बसें महराजगंज बाइपास से होकर निकल रही हैं। इससे यात्रा की दूरी बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर से गोंडा होते हुए अयोध्या जाने वाली बस का किराया पहले 131 रुपये था, जो अब उतरौला होकर जाने पर 152 रुपये हो गया है। इसी तरह बलरामपुर से गोंडा व लखनऊ जाने वाली बसों के किराये में भी 10 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर से गोंडा व अयोध्या के बीच इटियाथोक, नवाबगंज, दर्जीकुआं सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बुधवार को रोडवेज स्टेशन पर खड़े यात्री अशोक चंद्र व मोहित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इटियाथोक जाना है, लेकिन बस रास्ते में ही मुड़ जाएगी। ऐसे में अब उन्हें निजी वाहन से जाना पड़ेगा।


वहीं, सुमन व पुष्पलता ने बताया कि उन्हें बलरामपुर से दर्जीकुआं डायट जाना है। पहले बस गोंडा होकर जाती थी, जिससे उन्हें पहुंचने में आसानी होती थी। अब बस उतरौला होकर जा रही है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बसों का रूट बदला गया है। दूरी बढ़ने के कारण किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed