{"_id":"6afde27e9f24bab4f7097aa1","slug":"fertilizer-stocked-in-warehouses-but-missing-from-cooperative-societies-110-lakh-farmers-left-in-distress-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157980-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गोदामों में खाद का भंडार, समितियों से नदारद, 1.10 लाख किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गोदामों में खाद का भंडार, समितियों से नदारद, 1.10 लाख किसान परेशान
Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के सहकारी समिति गुगौली पर मौजूद किसान ।-संवाद
बलरामपुर। रबी फसलों की बोआई के बीच जिले के करीब 1.10 लाख किसान खाद के लिए परेशान हैं। सरकारी गोदामों में हजारों मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद सहकारी समितियों तक इसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले की 135 समितियों में से 25 पर खाद का वितरण पूरी तरह ठप है। इसकी वजह सचिवों की ओर से धनराशि जमा नहीं किया जाना बताया जा रहा है।
वहीं, जिन 110 समितियों पर खाद का वितरण हो रहा है, वहां भी किसानों को राहत नहीं मिल रही है। कहीं डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया है तो कहीं पीओएस मशीन पर स्टॉक अपडेट नहीं होने के कारण बिक्री रुकी हुई है। ऐसे में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ ही समय से बोआई पूरी करने की चिंता भी सताने लगी है।
समितियों पर लटक रहे ताले, इंतजार कर रहे किसान
-- श्रीदत्तगंज क्षेत्र की खरदौरी समिति पर यूरिया की 563 बोरी उपलब्ध हैं, लेकिन डीएपी पिछले तीन दिनों से खत्म है। सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि डीएपी की आपूर्ति के लिए विभाग को मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
महाराजगंज तराई की बी पैक्स कौवापुर समिति पर यूरिया की 350 बोरी उपलब्ध हैं, लेकिन पीओएस मशीन पर स्टॉक का संदेश नहीं आने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। सचिव सोनू सिंह ने बताया कि मशीन पर स्टॉक प्रदर्शित होते ही वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
दूसरी ओर, हरैया सतघरवा की गुगौली समिति पर यूरिया की 600 बोरी और डीएपी की महज 20 बोरी शेष हैं। सचिव काशी प्रसाद तिवारी ने बताया कि उपलब्ध उर्वरक किसानों को वितरित किया जा रहा है।
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि जिले में 22,099 मीट्रिक टन यूरिया, 4,777 मीट्रिक टन डीएपी, 219 मीट्रिक टन एमओपी, 2,270 मीट्रिक टन एनपीके और 11,815 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से 17 नवंबर तक रबी अभियान के दौरान 3,676 मीट्रिक टन यूरिया, 1,753 मीट्रिक टन डीएपी, 18 मीट्रिक टन एमओपी, 246 मीट्रिक टन एनपीके और 4,269 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट की बिक्री हुई है।
उन्होंने जिले में उर्वरक की कमी से इन्कार करते हुए बताया कि 110 समितियों के माध्यम से पीओएस मशीन पर किसानों को खाद वितरित की जा रही है।
खाद नहीं मिली तो बर्बाद हो जाएगी फसल
सदर विकास खंड के ग्राम गुरचाही के किसान धर्मप्रकाश, राहुल, जितेंद्र कुमार और इलियास का कहना है कि खेत बोआई के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरत के समय खाद नहीं मिल रही है। सुबह से शाम तक समितियों के चक्कर लगाने के बावजूद निराशा हाथ लग रही है।
कभी स्टॉक खत्म होने तो कभी मशीन में विवरण दर्ज नहीं होने की बात कहकर किसानों को वापस लौटा दिया जाता है। मजबूरी में निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और समय से बोआई पूरी नहीं होने का खतरा बना हुआ है।
अधिकारियों के दावे, किसानों की अलग तस्वीर
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने जिले में खाद की कमी से इन्कार किया है। उन्होंने किसानों को आधार कार्ड और खतौनी लेकर बोई गई फसल के अनुरूप उर्वरक लेने की सलाह दी है। वहीं, एआर सहकारिता अजय कुमार मौर्य ने समितियों पर खाद का उठान नहीं होने की वजह सचिवों की ओर से धनराशि जमा नहीं करना बताया है। ऐसे में सरकारी गोदामों में पर्याप्त खाद होने के दावों और किसानों की जरूरत के बीच आपूर्ति व्यवस्था की खामी सामने आ रही है।