{"_id":"65f1e8f27c460ea25f0136ce","slug":"passengers-happy-due-to-stoppage-of-gorakhpur-bandra-train-balrampur-news-c-99-1-slko1018-107788-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गोरखपुर- बांद्रा ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गोरखपुर- बांद्रा ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी
Wed, 13 Mar 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज तराई/गैसड़ी (बलरामपुर)। गोरखपुर- बांद्रा ट्रेन के ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों में खुशी व्याप्त है। कौव्वापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के ठहराव पर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर प्रेम कुमार व विकास कुमार सिंह को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कौवापुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह 8:39 बजे गोरखपुर बांद्रा 15067 ट्रेन रूकी। इसी तरह गैसड़ी और तुलसीपुर में ही लोगों ने ट्रेन चालक का स्वागत किया।
गैसड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने कहा कि ट्रेन के ठहराव से व्यापार काे भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल हई बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय लोगों को मुख्यालय तक की दौड़ लगाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से राहत मिली है। रिंकू वर्मा ने कहा कि अब यहां के लोग भी लखनऊ व कानपुर के साथ ही मुंबई तक की सीधी यात्रा कर सकेंगे। उद्योग व्यापार मंडल , महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान व विभिन्न संगठनों ने भी ट्रेन का ठहराव होने पर ट्रेन स्टॉफ का सम्मान किया।