फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Passengers had to face problems due to traffic jam

Balrampur News: चक्का जाम से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Mon, 01 Jan 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers had to face problems due to traffic jam
बलरामपुर। दुर्घटना होने पर सात लाख जुर्माना और 10 साल कैद की सजा संबंधी कानून को लेकर वाहन चालकों ने सोमवार से चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन

प्राइवेट व सरकारी बसों के साथ ट्रकों का पहिया पूरी तरह थम गया है। चालकों ने सदर विधायक पल्टूराम को ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लिए जाने की मांग की है। इसी तरह बलरामपुर-तुलसीपुर बौद्ध परिपथ पर निजी वाहन चालकों ने भी चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वीर विनय चौराहा, रोडवेज, हरैया बस स्टैंड एवं तुलसीपुर बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में पूरे दिन यात्रियों की भीड़ जुटी रही। उतरौला व तुलसीपुर जाने के लिए भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं गोंडा-गोरखपुर बाया बलरामपुर रेल मार्ग पर 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक कई ट्रेनों का संचालन बंद होने से भी यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम वीके वर्मा के अनुसार, मांगों को लेकर चालकों ने हड़ताल की है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। चालकों से वार्ता कर यातायात की सुविधा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed