{"_id":"5f0c910c8ebc3e635627fb6b","slug":"parents-will-get-ration-and-money-for-mid-day-meal-balrampur-news-lko530590870","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को एमडीएम में मिलेंगे 10.64 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को एमडीएम में मिलेंगे 10.64 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन व गर्मी की छुट्टियों के 76 कार्य दिवस के एमडीएम धनराशि का 10 करोड़ 63 लाख 50 हजार 827 रुपये मिलेंगे। परिषदीय व अन्य सहित 2284 स्कूलों के दो लाख 55 हजार 470 छात्र- छात्राओं के अभिभावकों को एमडीएम योजना की धनराशि का सीधे लाभ मिलेगा। साथ में सभी अभिभावकों को 2154.202 एमटी गेहूं व चावल भी बांटा जाएगा। स्कूलों के सभी जिम्मेदारों को प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं से जुड़े अभिभावकों के बैंक व आधार आदि का विवरण अपलोड कराना होगा।
डीसी एमडीएम फिरोज अहमद ने बताया कि कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन व गर्मियों की छुट्टियों को लेकर 23 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक 76 कार्य दिवस का परिषदीय व अन्य सहित 2284 स्कूलों के अभिभावकों के बैंक खातों में मध्याह्न भोजन योजना की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। परिषदीय, शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक व अनुदानित मदरसों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को योजना में शामिल किया गया है।
प्राथमिक स्तर पर 1,94,663 व जूनियर स्तर पर 59,815 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। प्रति अभिभावक को प्राथमिक स्तर पर बैंक में 374 रुपये नकद साथ में 7.600 किलोग्राम गेहूं व चावल और जूनियर स्तर पर बैंक में 561 रुपये नकद साथ में 11.400 किलोग्राम गेहूं व चावल मिलेगा। सभी छात्र-छात्राओं के सभी अभिभावकों को प्राथमिक स्तर पर सात करोड़ 27 लाख 94 हजार 612 रुपये के साथ 1487.69 एमटी गेहूं व चावल और जूनियर स्तर पर तीन करोड़ 35 लाख 56 हजार 215 रुपये के साथ 666.512 एमटी गेहूं व चावल दिए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक व जूनियर स्तर पर मध्याह्न भोजन निधि खाते में पांच करोड़ 96 लाख तीन हजार 444 रुपये भेजा जा चुका है। हेडमास्टरों व इंचार्ज हेडमास्टरों को अभिभावकों के बैंक खातों का संकलन कराकर प्ररेणा पोर्टल पर फीड किया जाएगा और उसके बाद उन बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर किए जाएंगे। प्राधिकार पत्र के माध्यम से राशन का वितरण कराया जाएगा। खाद्यान्न का विवरण सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया। अपने कोटे के दुकान से गेहूं व चावल का उठान करके प्राधिकार पत्र के माध्यम से गेहूं व चावल का वितरण कराएंगे। प्रेरणा पोर्टल पर 12 जुलाई तक मात्र पांच प्रतिशत अभिभावकों का विवरण अपलोड कराया जा सका है।
शीघ्र विवरण अपलोड न कराने वालों का रुकेगा वेतन
शासन ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अभिभावकों को कोविड-19 के चलते लॉकडाउन व गर्मी के छुट्टियों के 76 कार्य दिवस के एमडीएम का पैसा और खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित किया था। शासन के सख्त निर्देश के बाद भी समय से कार्य पूरा नहीं किया गया है। इसके लिए जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ, हेडमास्टरों, इंचार्ज हेडमास्टरों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अंतिम चेतावनी दी गई है। कक्षावार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाता संकलन कराकर प्ररेणा पोर्टल पर तत्काल विवरण अपलोड न कराने वाले संबंधित जिम्मेदारों का अगले माह वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया जाएगा।
- डॉ. रामचंद्र, बीएसए