फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panic due to leopard attack in two villages of Balrampur people hiding in their homes

Balrampur News: दो गांवों में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घरों में दुबके लोग... बच्चों की पढ़ाई और कामकाज बाधित

Sat, 16 Aug 2025 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 01:32 PM IST
सार

बलरामपुर में दो गांवों में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और कामकाज बाधित है। वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
Panic due to leopard attack in two villages of Balrampur people hiding in their homes
तेंदुआ। (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में दो गांवों में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तराई क्षेत्र के कौवा गांव निवासी उदर नारायन खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में अचानक तेंदुआ दिखा। वह घबरा गए और शोर मचाने लगे। हालांकि लोगों के पहुंचने से पहले तेंदुआ नदी की ओर भाग गया।

विज्ञापन


ग्रामीण महेंद्र सिंह, रामदेव, बब्बू, निब्बर व कंधई लाल ने बताया कि बीते दिनों तेंदुआ गांव में एक बछड़े और दो बकरियों को निवाला बना चुका है। यहां तक कि एक महिला पर हमला कर उसे घायल भी कर चुका है। 
विज्ञापन


वहीं तराई क्षेत्र के किठूरा गांव में भी तेंदुआ आए दिन दिखाई पड़ रहा है। इसकी वजह से ग्रामीण रात में घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। माता-पिता बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से से तेंदुए का रेस्क्यू करके पकड़ने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि दोनों गांवों में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed