फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panchayat election

पंचायत उप चुनाव में आज दाखिल होगा पर्चा

Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बलरामपुर। पंचायत उप चुनाव में 20 जुलाई को पर्चा दाखिला कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के 50 सीटों पर उप चुनाव कराया जाएगा। तीन प्रधान, चार बीडीसी व 43 ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर उप चुनाव होगा। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच चार अगस्त को वोट डाले जाएंगे। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पांच अगस्त को मतगणना कराने के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने मंगलवार को बताया कि जिले के 50 ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उप चुनाव के लिए 20 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दावेदारों के नामांकन पत्र दाखिल कराए जाएंगे। आरओ व एआरओ को नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए दावेदारों के पर्चे दाखिल कराए जाएंगे। रेहरा बाजा ब्लॉक के जाफरपुर, तुलसीपुर ब्लॉक के रूपनगर और हरैया सतघरवा ब्लॉक के हिंडुलीकला ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उप चुनाव होगा। चार क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर उप चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के पर्चे भरवाए जाएंगे, जिसमें सदर ब्लॉक में दो और तुलसीपुर व पचपेड़वा ब्लॉक में एक-एक सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के 43 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर दावेदारों के नामांकन पत्र भरवाए जाएंगे। 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 जुलाई को नामांकन पत्र वापस लेने और इसके बाद प्रतीक आवंटन का समय निर्धारित किया गया है। चार अगस्त को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। पांच अगस्त को ब्लॉकों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रात: आठ बजे से कार्य समाप्ति तक काउंटिंग कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed