फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panchat byelaction in balrampur

सात ग्राम पंचायतों में सरकार चुनने के लिए 50.01 प्रतिशत मतदान

Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
panchat byelaction in balrampur
बलरामपुर। जिले की सात ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में शनिवार को कुल 50.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांच ब्लॉकों में प्रधान पद के 19 उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में कैद हो गई। पीठासीन अधिकारियों ने शनिवार को मतदान कराकर बक्से सील करके ब्लॉकों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालयों में उप चुनाव के वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के रामगढ़ मैटहवा में 72.78 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक तथा रेहरा बाजार ब्लॉक के भेलया मदनपुर में 45.45 प्रतिशत के साथ सबसे कम वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लॉक के बेलभरिया में 45.93, गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के चिचूडी सहंगिया में 47.58 प्रतिशत व मंगईपुर में 48.21 प्रतिशत, तुलसीपुर ब्लॉक के शिवानगर में 54.72 प्रतिशत व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खम्हरिया अलादाद में 52.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शनिवार को जिले के पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के सात सीटों पर मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लॉक के ललभरिया गांव में दो उम्मीदवारों को 1093 के सापेक्ष 502, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खम्हरिया अलादाद में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों को 1526 के सापेक्ष 794, तुलसीपुर ब्लॉक के रामगढ़ मैटहवा व शिवानगर में प्रधान पद के तीन-तीन उम्मीदवारों को 850 के सापेक्ष 615 एवं 1864 के सापेक्ष 1020, गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंगईपुर व चिचुड़ी संहगिया में दो-दो ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों को क्रमश: 2364 के सापेक्ष 1118 व 2934 के सापेक्ष 1451 और रेहरा बाजार ब्लॉक के भेलया मदनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के पांच उम्मीदवारों को 3329 के सापेक्ष 1513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उनकी किस्मत बक्से में कैद कर दी है।

सभी पीठासीन अधिकारियों ने अपने संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच जमा करा दिया है। आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी। जिले के पांच ब्लॉकों में 32 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 30 ने एकल नामांकन भरा था जिनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। बाकी बचे दो सीटों पर बाद में प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed