{"_id":"65219c49269bd816e208ddd1","slug":"paddy-will-be-procured-at-42-centers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3451-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 42 केंद्रों पर होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 42 केंद्रों पर होगी धान की खरीद
Sat, 07 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए जिले में 42 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों से 35 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये एवं ग्रेड-ए धान का मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने दी। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2023-224 के तहत किसानों से होने वाली धान खरीद के दौरान भुगतान समय पर ही सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए समय रहते सभी इंतजाम दुरुस्त करा लिए जाए। चेतावनी दी कि खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का हस्तक्षेप, मिलने, मनमानी बरतने अथवा किसानों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में बताया गया कि धान खरीद के लिए निर्धारित 42 क्रय केंद्रों में से खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 14, उ.प्र. उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के 14 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र का है। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होने से पहले ही पर्याप्त मात्रा में बोरा, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, ई-पॉश मशीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
किसान टोल फ्री नंबर 1800-150 पर कॉल करके पंजीकरण से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों से भी कहा गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा किसानों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं तथा धान क्रय केंद्र को मॉडल क्रय केंद्र के रूप में विकसित करें।