फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy procurement has not started yet at 11 centers

11 केंद्रों पर अभी तक नहीं धान खरीद की बोहनी

Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement has not started yet at 11 centers
बलरामपुर। जिले में धान खरीद के 22 केंद्र शुरू हो गए हैं। 11 दिन बाद भी जिले के 11 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। जिले के 22 क्रय केंद्रों पर अब तक 223 मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले के 42 किसानों ने क्रय एजेंसियों को 43 लाख रुपये का धान बेचा है। किसानों का धान अभी तैयार हो रहा है। क्रय एजेंसियों के धान खरीद में तेजी आने लगी है। धान खरीद के नोडल अधिकारी राम अभिलाष ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि विपणन वर्ष 2020-21 में चार क्रय एजेंसियों को जिले में 20900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी तक खाद्य विभाग को आठ क्रय केंद्रों पर 3000 मीट्रिक टन, पीसीएफ को 12 क्रय केंद्रों पर 8000 एमटी, यूपीएसएस को 12 क्रय केंद्रों पर 9500 एमटी व भारतीय खाद्य निगम को एक क्रय केंद्र पर 400 एमटी धान खरीदना है। अभी तक खाद्य विभाग के आठ क्रय केंद्रों पर 18 किसानों ने 98.44 मीट्रिक टन धान बेंचा है जिसकी कीमत 19 लाख 10 हजार 336 रुपये है। यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 21 किसानों से 20 लाख 55 हजार 430 रुपये में 105.95 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की है।
भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर दो किसानों ने दो लाख 78 हजार 584 रुपये में 14.36 मीट्रिक टन धान बेंचा है। पीसीएफ की तरफ से अब तक सिर्फ एक किसान से 81,480 रुपये का 4.2 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

पीसीएफ के प्रबंधक को बाकी बचे 11 क्रय केंद्रों का तत्काल संचालन शुरु कराने का निर्देश दिया गया है। चारों क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को किसानों से खरीदे गए धान का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। किसानों का कहना है कि धान तैयार होने में अभी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed