फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Overnight power failure, demonstration of angry villagers

Balrampur News: रातभर गुल रही बिजली, नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Overnight power failure, demonstration of angry villagers
बलरामपुर के हलौरा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
गैसड़ी (बलरामपुर)। पानी की सप्लाई के लिए जमीन खोदने के दौरान वाहन की टक्कर से ट्रांसफाॅर्मर व दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हलौरा गांव की बिजली रविवार की पूरी रात गुल रही। सोमवार को भी बिजली न आने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियाें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ट्रांसफाॅर्मर व पोल की मरम्मत कराकर आपूर्ति शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग अधिशासी अभियंता से की।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक के हलौरा गांव में जल निगम की तरफ से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन डालने के लिए जमीन की खुदाई कराई जा रही है। इसके लिए इस्तेमाल हो रहे वाहन की टक्कर से सड़क के किनारे लगा ट्रांसफाॅर्मर व बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को उमसभरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जल निगम व विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मो. सलमान, राजू, अजमतउल्ला व कल्लू आदि ने बताया कि रात में सूचना देने के बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर व पोल की मरम्मत के लिए सुबह तक कोई भी विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचा। रात भर बिजली न होने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। इन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर से मांग किया है कि ट्रांसफाॅर्मर व बिजली के पोल की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द आपूर्ति शुुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता राम नरेश गौतम ने बताया कि हलौरा गांव में ट्रांसफाॅर्मर व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। विद्युत विभाग को हुए नुकसान के लिए कार्यदायी संस्था के खिलाफ जरवा थाने में तहरीर दी गई है। जल्द ही आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed