{"_id":"6a5e60ed9fb2a2f9f90597ab","slug":"outstanding-units-will-receive-division-level-recognition-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151948-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उत्कृष्ट इकाइयों को मिलेगा मंडल स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उत्कृष्ट इकाइयों को मिलेगा मंडल स्तरीय सम्मान
Mon, 20 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत स्थापित एवं सफलतापूर्वक संचालित उत्कृष्ट औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि पात्र उद्यमी निर्धारित प्रारूप में 25 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ इकाई का नाम व पता, उद्योग का विवरण, बैंक से प्राप्त ऋण की जानकारी, उत्पाद का नाम, वार्षिक उत्पादन, बिक्री और सृजित रोजगार का विवरण संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण जनपद स्तरीय चयन समिति निर्धारित मानकों के आधार पर करेगी। इच्छुक उद्यमी अपने आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नौशहरा में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9580503170 एवं 9839920756 पर संपर्क किया जा सकता है।