{"_id":"6474e7676648fb4fae0df386","slug":"outbreak-of-viral-fever-and-diarrhea-more-than-100-children-ill-balrampur-news-c-13-1-261492-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वायरल बुखार व डायरिया का प्रकोप, 100 से अधिक बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वायरल बुखार व डायरिया का प्रकोप, 100 से अधिक बच्चे बीमार
Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिनों की बारिश के बाद निकली तेज धूप से बीमारियां तेजी से फैल रहीं हैं। बच्चे तेजी से संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को 100 से अधिक बीमार बच्चे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी-दस्त व बुखार के थे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को चिकित्सकीय सलाह, जांच व दवाओं के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर मौसम के प्रभाव से बचने, खूब पानी पीने, ताजा भोजन व मौसमी फल खाने की सलाह दे रहे हैं।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भरमार रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथालोजी व दवा वितरण तक सभी जगह मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दर्द से कराह रहीं महिलाएं व बच्चे फर्श पर बैठ दिखाई दिए।
105 बच्चों की हुई ओपीडी
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। निबकौनी निवासी नाजिया ने बताया कि बुखार से तप रही बच्ची को दिखाने के लिए डेढ़ घंटे से इंतजार कर रही हूं। दिनेश, विनीत व सालिकराम ने बताया कि दो दिन से बच्चों को उल्टी दस्त हो रहा है। गांव की दवाई से ठीक न होने पर जिला अस्पताल लाए हैं। राधेश्याम, पप्पू, अल्तमश, आशिक अली व सलमान भी चिकित्सकीय सलाह के लिए इंतजार करते रहे। यहां कुल 105 मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित 87 मरीजों की जांच पैथालोजी में भी जांच कराने वालों का तांता लगा रहा।जिला मेमोरियल चिकित्सालय में 39 और संयुक्त जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 48 मरीजों की जांच हुई। इनमें 51 टेस्ट टाइफाइड व 36 मलेरिया के हुए।
बदलते मौसम व दूषित जल से बढ़ रही बीमारी
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि बीमारी बढ़ने का प्रमुख कारण बरसात के बाद मौसम में बदलाव है। अचानक तापमान में बदलाव होने पर बुखार का संक्रमण तेजी से फैलता है। इससे बचने लिए बच्चों को धूप व गर्मी से बचाते हुए पर्याप्त पानी पिलाएं। डायरिया से बचने के लिए साफ पानी का ही उपयोग करें। दूषित पानी पानी से उल्टी-दस्त की बीमारी होती है।