{"_id":"66ae84d8560d1379a9008af4","slug":"out-of-174-complaints-only-13-were-resolved-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112646-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 174 शिकायतों में से सिर्फ 13 का ही हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 174 शिकायतों में से सिर्फ 13 का ही हुआ निस्तारण
Sun, 04 Aug 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों का दर्द छलक उठा। पेंशन व जन्म प्रमाणपत्र न मिलने के साथ ही भूमि विवाद को लेकर फरियादी अफसरों की चौखट का चक्कर काट रहे हैं। बिजली गुल हाेने की समस्या से भी लोग परेशान हैं। तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 174 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से सिर्फ 13 का ही निस्तारण हो सका।
सदर तहसील के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। हरैया थाना क्षेत्र के परसपुर कमदा की अन्नू देवी ने डीएम से बताया कि दो साल से निराश्रित पेंशन पाने के लिए भटक रही हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनही निवासी तिलकराम शुक्ल अपने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए दो माह से भटक रहे हैं। वेबसाइट बंद होने का बहाना बनाया जा रहा है। इससे बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकही निवासी रघुराज सिंह ने कॉमन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी होने की शिकायत की है। महादेव मिश्र गांव के नवाब अली भूमि की पैमाइश कराने के लिए भटक रहे हैं। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गोपालपुर लिलवा निवासी वहीदुल हसन भूमि विवाद में दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस में 80 फरियादियों ने डीएम को अपनी समस्याएं सुनाईं। डीएम ने छह मामलों का निस्तारण कराकर बाकी 74 मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम से कराने को कहा। एएसपी योगेश कुमार व एसडीएम संजीव कुमार यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
उतरौला तहसील में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने गांवों में बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था की शिकायत की। यहां 56 मामले आए जिनमें से सिर्फ चार का ही निस्तारण हो सका। बाकी 52 मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक राजेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील में तहसीलदार घासी राम ने पीड़ितों की शिकायरें सुनीं। यहां 38 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से सिर्फ तीन का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीओ आरके सिंह आदि मौजूद रहे।