फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Organize cold chain for corona vaccination

कोरोना टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन करें व्यवस्थित

Mon, 28 Dec 2020 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Organize cold chain for corona vaccination
उतरौला (बलरामपुर)। कोरोना के केस भले ही कम होने लगे हैं लेकिन इसके खिलाफ जंग में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाय। कोरोना पर नियंत्रण के लिए कोविड-19 की जांच नियमित रूप से की जाय। टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन कक्ष को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जाय।
विज्ञापन

यह बातें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को दिया। उन्होंने सीएचसी में कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के लिए इसे पूरी तरह से व्यवस्थित करने के साथ-साथ सुरक्षित भी किया जाय। कोरोना वैक्सीन आने के बाद उसके समुचित रख रखाव की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम एके गौड़ ने बताया कि कोल्ड चेन कक्ष की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के रख रखाव का बेहतर इंतजाम किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर मुमकिन प्रयास किये जा रहे हैं। मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, एक्सरे कक्ष, ओपीडी पंजीकरण व दंत चिकित्सा आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मंत्री के साथ सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed