{"_id":"64e0bb0b10b27921b4097b84","slug":"organization-of-legal-literacy-camp-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1994-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Sat, 19 Aug 2023 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय व सदर तहसील में आयोजित हुआ शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र व सदर तहसील में लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया। बालिकाओं सहित तमाम लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि जिला जज अनिल कुमार झा के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित बालिकाओं को सरकार की बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। सदर तहसील सभागार में आयोजित शिविर में ड्रग्स, स्मोकिंग व नशा विरोधी कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार रामाश्रय, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, विद्यालय की वार्डेन, शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे।