{"_id":"689e180b32f798b9d400689b","slug":"oral-examination-of-bed-in-balrampur-shravasti-on-22nd-balrampur-news-c-99-1-brp1010-131541-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर-श्रावस्ती में बीएड की मौखिक परीक्षा 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर-श्रावस्ती में बीएड की मौखिक परीक्षा 22 को
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु बीएड प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 18 अगस्त से शुरू कर रहा है। इस बार भी वहीं से बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के सभी निर्धारित महाविद्यालयों में यह परीक्षा होगी। दोनों जिलों में परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षकों की ड्यूटी भी विश्वविद्यालय ने निर्धारित कर दी है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय इस बार से होने वाली बीएड की पढ़ाई की व्यवस्था देखेगा।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि परीक्षा संबंधित महाविद्यालय पर ही होगी। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय तिथि पर परीक्षक से संपर्क कर परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराएं। यदि कोई परीक्षक निर्धारित दिन पर परीक्षा कराने में असमर्थ होता है, तो उसका असहमति पत्र तत्काल विश्वविद्यालय के बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा व्हॉट्सएप ग्रुप पर भेजना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, 22 अगस्त की परीक्षा को लेकर बलरामपुर और श्रावस्ती के महाविद्यालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।