{"_id":"613f8a738ebc3ea75c6553a3","slug":"opportunity-till-tomorrow-to-deposit-admission-and-examination-fee-balrampur-news-lko595412486","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश व परीक्षा शुल्क जमा करने का कल तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश व परीक्षा शुल्क जमा करने का कल तक मौका
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रवेश व परीक्षा शुल्क जमा करने का छात्र-छात्राओं के पास सिर्फ 15 सितंबर तक समय शेष बचा है। निर्धारित अवधि के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मौका नहीं मिल सकेगा। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं से माध्यमिक शिक्षा महकमा ने प्रवेश और परीक्षा शुल्क निर्धारित तिथि के अंदर जमा करने की अपील की है।
डीआईओएस गोविन्द राम ने सोमवार को बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कक्षाओं में प्रवेश व शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। कक्षा 9 व 11 में छात्र-छात्राओं को 15 सितंबर तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जबकि कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क जमा करने का 15 सितंबर तक का अंतिम मौका दिया गया है।
संस्था के प्रधान अर्ह छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से 22 सितंबर तक कोषागार में जमा कराना होगा। 50 रुपये का अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से छह अक्तूबर तक कोषागार में जमा करना होगा।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण छह अक्तूबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। निर्धारित समय के बाद छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 व 11 में प्रवेश व कक्षा 10 व 12 में परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका नहीं मिलेगा।