फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Opportunity for self-employment for agriculture graduates, nine Agri Junctions to open

Balrampur News: कृषि स्नातकों के लिए स्वरोजगार का मौका, खुलेंगे नौ एग्री जंक्शन

Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for self-employment for agriculture graduates, nine Agri Junctions to open
बलरामपुर। कृषि एवं सहबद्ध विषयों से पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर शुरू होने जा रहा है। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले में नौ एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि योजना के तहत कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन और कृषि व्यवसाय प्रबंधन जैसे विषयों में डिग्रीधारी युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी का जनपद का निवासी होना जरूरी है। आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है और आवेदन पूरी तरह निशुल्क होगा। चयनित अभ्यर्थियों को विकास भवन स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से बीज, उर्वरक और कीटनाशी बिक्री के लाइसेंस निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत लाभार्थी को केंद्र स्थापित करने के लिए 72 हजार रुपये स्वयं लगाने होंगे, जबकि बैंक से 3.50 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण पर तीन वर्षों का अग्रिम ब्याज 42 हजार रुपये सरकार सीधे बैंक को देगी। इसके अलावा प्रतिष्ठान के किराये के लिए 12 माह तक दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed