फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Open gym will be built in Ticonia Park, will hoist the high tricolor

तिकोनिया पार्क में शहरवासी करेंगे कसरत, लहराएगा ऊंचा तिरंगा

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Open gym will be built in Ticonia Park, will hoist the high tricolor
बलरामपुर। पार्कों तथा खुले मैदानों की कमी से जूझ रहे नगरवासियों को अब नगर में ओपन जिम पार्क की सुविधा मिलेगी। इसी पार्क में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा भी शान से लहराएगा। तिरंगे की ऊंचाई 100 फीट होगी। पार्क में लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर पालिका बलरामपुर प्रशासन ने शासन के निर्देश पर नगर के तिकोनिया पार्क में शहरवासियों तथा युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण कराएगा। ओपन जिम में लगने वाले उपकरणों के लिए शासन से दो लाख 90 हजार रुपये का बजट भी मिल चुका है।
विज्ञापन

पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लहराएगा। इन सबकी तैयारी पालिका प्रशासन ने पूरी कर ली है। अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली तथा ईओ आरके जायसवाल ने बताया कि जिम आदि लगाने के लिए लखनऊ से कारीगर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के लिए पार्क में सेल्फी प्लाइंट भी बनाया जाएगा। कारीगर पहले उपकरणों व अन्य के लिए डिजाइन तैयार करेंगे उसके बाद सभी चीजें व्यवस्थित कर दी जाएंगी।

इस पार्क से नगर में रह रही करीब डेढ़ लाख आबादी को फायदा मिलेगा। बच्चे तथा महिलाएं इसे मनोरंजन पार्क के रूप में इस्तेमाल कर सकेगी। शहरवासियों के लिए यह पार्क आगामी 26 जनवरी तक उपलब्ध करा दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed