Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   OPD services will remain closed from November 8 to 11 during Diwali; emergency services will continue to operate

Balrampur News: दीपावली पर आठ से 11 नवंबर तक बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
OPD services will remain closed from November 8 to 11 during Diwali; emergency services will continue to operate
बलरामपुर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले के जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आठ से 11 नवंबर तक ओपीडी बंद रहेगी। हालांकि, इस दौरान आपातस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना में पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए विशेष बर्न वार्ड तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही आवश्यक दवाओं और अन्य चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर अवकाश के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। त्योहार के दौरान पटाखों और दीयों से आग लगने व झुलसने की संभावित घटनाओं को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला स्तरीय चिकित्सालयों में बर्न वार्ड तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है, जबकि जिला मेमोरियल चिकित्सालय में पांच बेड की व्यवस्था की गई है। इन वार्डों में झुलसे हुए मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं, ड्रेसिंग सामग्री, ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपातस्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी जले हुए मरीजों के उपचार के लिए दो बेड की व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य प्रो. तुहिन वशिष्ठ ने बताया कि वार्ड में उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मेमोरियल अस्पताल में इन चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी

जिला मेमोरियल अस्पताल में आठ से 11 नवंबर तक आपातकालीन सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. अब्दुल माजिद, डॉ. जीशान अली और डॉ. फहीम खालिद को तैनात किया गया है।

आपातस्थिति में मरीज इन चिकित्सकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. अल्ताफ हुसैन के मोबाइल नंबर 9667857126, डॉ. अब्दुल माजिद के मोबाइल नंबर 7905727905, डॉ. जीशान अली के मोबाइल नंबर 8400131365 और डॉ. फहीम खालिद के मोबाइल नंबर 8382872004 पर संपर्क किया जा सकता है।


इसके अलावा उतरौला सीएचसी में उपचार के लिए अधीक्षक के मोबाइल नंबर 8005293602, श्रीदत्तगंज सीएचसी के अधीक्षक के मोबाइल नंबर 8318349274 और तुलसीपुर सीएचसी के अधीक्षक के मोबाइल नंबर 7275372550 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। किसी भी आपातस्थिति में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के मोबाइल नंबर 7355775885 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed