{"_id":"66c2350a809266bf190f865a","slug":"opd-of-private-doctors-remained-closed-for-24-hours-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113279-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 24 घंटे बंद रही निजी चिकित्सकों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 24 घंटे बंद रही निजी चिकित्सकों की ओपीडी
Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
4500 मरीजों को हुई परेशानी, 60 के टले ऑपरेशन
चिकित्सक हत्याकांड के विरोध में निकाला जुलूस, कार्रवाई की मांगफोटो 18 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। कोलकाता की घटना को लेकर जिले में भी विरोध तेज होता जा रहा है। निजी चिकित्सकों का शनिवार से शुरू हुआ ओपीडी बहिष्कार रविवार की सुबह तक जारी रहा। इसके कारण करीब 4500 मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, चिकित्सकों के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
आईएमए के सचिव डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने बताया कि कोलकाता मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर 24 घंटे ओपीडी बंद कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिले में करीब 4500 मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, 60 मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े। कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इधर, तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, उपाध्यक्ष सुधा पांडेय, महामंत्री साधना पांडेय, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, नगर अध्यक्ष सलिला सिन्हा, सरिता शुक्ला आदि महिलाओं ने मौन जुलूस निकाला। वीर विनय चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर चिकित्सक को श्रद्धांजलि देते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। कोलकाता मामले को लेकर शनिवार शाम को स्थानीय डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। डॉ. अनवर अली व डॉ.मुकीमुद्दीन ने बताया कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में घटी इस घटना को लेकर डॉक्टर काफी दुखी हैं। जिस जगह वे ड्यूटी कर रहे हैं, यदि वहां भी वे सुरक्षित नहीं हैं तो ऐसे माहौल में कोई डॉक्टर कैसे काम कर सकता है। आंदोलन में डॉ. हैदर अली, डॉ. नफीस अंसारी, डॉ.सलमान, डॉ.अकील के साथ ही अन्य मौजूद रहे।