फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only half the students enrolled in Class 9; DIOS seeks report

Balrampur News: कक्षा नौ में आधे ही छात्रों का नामांकन, डीआईओएस ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Only half the students enrolled in Class 9; DIOS seeks report
बलरामपुर। जिले में स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा नौ में नामांकन की धीमी प्रगति पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय नोडल अधिकारियों को विद्यालयवार नए नामांकन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कक्षा नौ के नामांकन और यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण 32,346 विद्यार्थियों के सापेक्ष अब तक केवल 16,870 विद्यार्थियों का ही कक्षा नौ में प्रवेश हो पाया है। यानी अभी लगभग आधे ही छात्र-छात्राओं का नामांकन हो सका है।
विज्ञापन


इस पर डीआईओएस ने संबंधित अधिकारियों को अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय निर्धारित प्रारूप में एक्सेल शीट उपलब्ध कराए तथा यू-डायस प्लस, कैशलेस योजना, स्वयं पोर्टल और ट्रैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।


बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय, अबू लैश, कुमेश कुमार सरोज, कैप्टन हरिप्रकाश वर्मा, आशीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed