{"_id":"618962e6c535ab71923b0ef5","slug":"only-10-cases-out-of-100-were-settled-on-the-spot-balrampur-news-lko603544242","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 में मात्र 10 मामलों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 में मात्र 10 मामलों का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में 100 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। मौके पर मात्र 10 मामले निस्तारण कराए जा सके हैं। गैर निस्तारित मामले संबंधित विभागों के पोर्टल पर निस्तारण कराने के लिए अपलोड करा दिए गए हैं।
कागजी निस्तारण कराने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। संपूर्ण समाधान दिवस में तत्काल मामले निस्तारित न होने से फरियादियों का मोह भंग हो रहा है। तुलसीपुर तहसील में जिला स्तरीय और सदर व उतरौला में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के मामलों की सुनवाई की गई है।
तुलसीपुर तहसील सभागार में सोमवार को सीडीओ रिया केजरीवाल ने अध्यक्षता कर जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के मामलों की सुनवाई की। सीडीओ ने अफसरों को चेतावनी दी कि जन शिकायतों का निस्तारण कागजों तक ही सीमित न रहे। फरियादी की शिकायत और समस्याओं का वास्तविक हल हो।
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण धरातल पर भी दिखना चाहिए। जमीन विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली व चकरोड जैसे मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारित कराएं। सरकारी जमीनों के अवैध अतिक्रमण होने पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। मामलों का निस्तारण न होने पर फरियादियों ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि संपूर्ण समाधान दिवस से लोगों का मोह भंग हो रहा है।
सीडीओ ने बाकी बचे मामलों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करा दिया और स्थलीय सत्यापन के बाद गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस गोविंद राम, डीपीओ राजेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व नायब तहसीलदार राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में एसडीएम राजेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी गई जिसमें 20 प्रार्थना पत्र दिए गए। दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने अध्यक्षता करते हुए मामलों की सुनवाई की जिसमें 39 प्रार्थना पत्र दिए गए। मौके पर चार का निस्तारण कराकर बाकी बचे मामलों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।