फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   online case diary must for policstation

सभी थानों में शत-प्रतिशत भरी जाएगी ऑनलाइन केस डायरी

Sat, 13 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
online case diary must for policstation
बलरामपुर। जिले के सभी 13 थानों में जुलाई माह से शत-प्रतिशत ऑनलाइन केस डायरी काटी जाएगी। सभी पैरोकारों की सूची बनाकर रिपोर्ट तलब की गई है। यह बातें एसपी देवरंजन वर्मा ने बीते दिन शाम को पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सभागार में अफसरों व कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

एसपी ने आईजीआरएस सेल, पास्टपोर्ट सेल, क्राइम ब्रांच, परिवार परामर्श केंद्र, शमन सेल, रीट सेल, स्थानीय अभिसूचना इकाई, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जन सूचना सेल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, सीसीटीएनएस, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो, प्रभारी फायर सर्विस, प्रभारी यायातात, प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 100 और प्रभारी डीसीआरबी के कार्यों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। जुलाई 2019 से जिले के सभी 13 थानों में अब शत-प्रतिशत ऑनलाइन केस डायरी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में मुकदमों के सुनवाई के दौरान आवश्यकता पड़ने वाले माल, गवाह, माल परीक्षण रिपोर्ट की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया और तारीख से पहले सूचना उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी दी गई जिससे लंबित मुकदमों का निस्तारण समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed