फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Online application of scholarship till 30 November

छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Online application of scholarship till 30 November
बलरामपुर। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक माह बढ़ा दी है। कक्षा 11, 12 व दशमोत्तर की कक्षाओं के विद्यार्थी अब छात्रवृत्ति पाने के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने देते हुए जिले के सभी विद्यार्थियों से बढ़ी हुई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 30 अक्तूबर से बढ़ा कर 30 नवंबर कर दिया है। बढ़ाई गई तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

तीन दिसंबर तक शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों के समस्त विवरण का सत्यापन करके छात्रवृत्ति के लिए अग्रसारित करना होगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों के त्रुटियों को दुरुस्त करने का मौका 21 दिसंबर तक होगा। 15 से 22 दिसंबर तक विद्यार्थियों की तरफ से सही किए गए आवेदन पत्र की हार्ड कापी का शिक्षण संस्थानों को मिलान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed