UP News: बारिश के बीच गिरी बिजली, बहराइच और बलरामपुर जिले में एक-एक युवक की मौत; राजस्व टीम जुटा रही जानकारी
UP Weather News: बारिश के बीच बिजली गिरने से बहराइच और बलरामपुर जिले में एक-एक युवक की मौत हो गई। राजस्व टीम जानकारी जुटा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से मौसम बदल गया। बारिश के साथ कई जिलों में ओले भी गिरे। बहराइच और बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से एक-एक युवक की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।
पहली घटना बहराइच जिले में महसी इलाके में हुई। यहां गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से बदनपुरवा बंभौरी गांव निवासी मुनऊ (30) की मौत हो गई।
घटना के समय मुनऊ खेत में काम कर रहा था। इसी वक्त बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी रामकुमार बाजपेई ने बताया कि तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से मुनऊ की मौत हुई है। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
बलरामपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
दूसरी घटना बलरामपुर जिले के धुसाह गांव में हुई। बारिश के बीच बिजली गिरने से गांव निवासी तीरथ वर्मा (30) की मौत हुई है। घटना सुबह करीब 11.45 बजे हुई। एसडीएम हेमंत गुप्त ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। एफसीआई गोदाम के पास घटना हुई है।