फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One person died after a car collided with a bridge railing

Balrampur News: पुल की रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत

Tue, 13 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
One person died after a car collided with a bridge railing
महराजगंज तराई। बाबा नीब करौरी का दर्शन करने के लिए महराजगंज तराई कस्बे से पांच लोग कार से उत्तराखंड स्थित कैंची धाम गए थे। लौटते समय जनपद लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ के पास सोमवार रात करीब 11.30 बजे कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में जिले के महराजगंज तराई कस्बा निवासी अंकित जायसवाल (25) की मौत हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में कस्बे के सतीश कौशल (23), अरविंद सोनी (30), विनय जायसवाल (32) और कार चालक क्षेत्र के कौवापुर निवासी सुनील साेनी (28) घायल हो गए हैं। महराजगंज तराई कस्बा निवासी मुन्ना जायसवाल ने बताया कि 11 जनवरी को उनके मझले भाई अंकित जायसवाल अपने दोस्त सतीश कौशल, अरविंद सोनी व विनय जायसवाल के साथ कार से बाबा नीब करौरी के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड गए थे। सोमवार को दर्शन करके घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11.30 बजे लखीमपुर खीरी व गोला गोकर्णनाथ के बीच कार पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में भाई अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। रात में ही फोन से हादसे की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सभी से संपर्क किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर पर टूटा दुखों का पहाड़
मुन्ना जायसवाल ने बताया कि पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की 10 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। बड़े भाई की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। तीन भाई बचे थे। मुन्ना की शादी हो चुकी है। अंकित व छोटे भाई पथिक जायसवाल की शादी नहीं हुई है। अब अंकित की मौत के बाद दो भाई बचे हैं। घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रामादेवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। कस्बे के लोग घर पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed