फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One lakh rupees of cyber fraud should be returned to the victim

Balrampur News: पीड़िता को वापस दिलाए साइबर ठगी के एक लाख रुपये

Wed, 29 May 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees of cyber fraud should be returned to the victim
बलरामपुर में पीड़ित को पैसा वापस कराने का प्रमाण पत्र सौंपते एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव।
बलरामपुर। साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को पुलिस ने एक लाख रुपये वापस दिलाए हैं। एएसपी एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 12 फरवरी को थाना पचपेड़वा के पुरानी बाजार निवासी शाबिर अली की पत्नी हलीमा खातून ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि वह माॅडर्न ट्रेडर्स के नाम से सरिया-सीमेंट का कारोबार करते हैं। उन्हें सीमेंट की आवश्यकता थी, इसके लिए उन्होंने इंडियामार्ट पर अंजान व्यक्ति से संपर्क किया। एप के माध्यम से कम रेट में सरिया-सीमेंट दिलाने के नाम पर दो लाख 95 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली गई थी। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना में तहरीर दी थी। टीम ने पीड़िता के बैंक खाते में एक लाख छह हजार 500 रुपये वापस करा दिए हैं। बाकी बचा एक लाख 89 हजार 300 रुपये भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

साइबर अपराधी से बरतें सावधानी
एसपी केशव कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी से फोन पर बात करते समय सावधानी बरतें। अंजान व्यक्ति के किसी एप को डाउनलोड न करें और पेमेंट रिक्वेस्ट भी एक्सेप्ट न करें। सोशल साइट पर ऑनलाइन चैट न करें। उन्होंने बताया कि ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीक के थाना के साइबर सेल पर अथवा जिला स्तरीय साइबर सेल के मोबाइल नंबर 7839855002 पर तत्काल संपर्क करें। भारत सरकार से जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed