{"_id":"61d1dda915b138033130649f","slug":"one-killed-two-injured-in-two-road-accidents-balrampur-news-lko611677280","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल पुलिस चौकी के पास नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। घटना में एक बाइक सवार कोतवाली देहात के गनवरिया निवासी बालकराम (38) गंभीर रुप से घायल हो गए।
बालकराम को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों बहराइच के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान गनवरिया परमानंद मिश्र ने बताया कि इलाज के दौरान बहराइच में बालकराम की मौत हो गई है।
दूसरी घटना गंगाडिहवा गांव के पास नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह घने कोहरे में पिकअप व ट्रॉला आमने-सामने भिड़ गए। पिकअप सवार तुलसीपुर थाना क्षेत्र निवासी इरफान व सत्यम श्रीवास्तव घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने इरफान व सत्यम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली संजय दूबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।