फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One killed in Balrampur, 97 positive

जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, एक की मौत 97 मिले पॉजिटिव

Fri, 16 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
One killed in Balrampur, 97 positive
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में दिनोदिन बेकाबू होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 97 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुुई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। नगर के पुरैनिया तालाब निवासी मनोज कुमार (39) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर 13 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था।
विज्ञापन

यहां पर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 16 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। यह पूर्व में डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बालापुर गैसड़ी में 9, चीनी मिल बलरामपुर में 7, मेवालाल तालाब बलरामपुर में 6, श्याम बिहार कालोनी बलरामपुर, महवा गैड़ास बुजुर्ग व पीसीएल कंपनी पचपेड़वा में 5-5, पहलवारा बलरामपुर, भगवतीगंज, गोविंद बाग व नंदनगर में 3-3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 97 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3077 हो गई है। 2442 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 595 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed