फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One killed, 200 found infected in Balrampur

जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, एक की मौत 200 मिले पॉजिटिव

Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
One killed, 200 found infected in Balrampur
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में बेकाबू होता जा रहा है। गुरुवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 200 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जनपद न्यायालय के कोर्ट मैनेजर, डीएम के पीएस, जिला कारागार के बंदी व बैंक कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। उतरौला मस्जिदिया निवासी 60 वर्षीय चिल्लू को खांसी व बुखार की शिकायत होने पर बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था।
विज्ञापन

यहां पर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसी दिन रात में उनकी मौत हो गई। यह पूर्व में डायबिटीज व हाइपरटेंशन की बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद न्यायालय के कोर्ट मैनेजर, डीएम के पीएस, जिला कारागार के सात बंदी, जिला संयुुक्त चिकित्सालय के फार्मासिस्ट व एचडीएफसी बैंक का एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक प्रभाव हरैया सतघरवा ब्लाक में देखने को मिल रहा है। यहां के मथुरा बाजार में 22, बनकटवा के 17, गनेशपुर में 14, बढ़ईपुरवा 6 व कोड़री में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
बलरामपुर नगर क्षेत्र के नईबस्ती में 6, स्टेट बैंक व मेजर चौराहा में 5-5, भगवतीगंज व पुरैनिया तालाब में 4-4, खलवा व नई बाजार 3-3 व चीनी मिल में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 200 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2980 हो गई है। 2410 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 39 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 531 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed