{"_id":"61bb7ebbfc26db418a0e9e68","slug":"one-head-master-suspend-balrampur-news-lko60926185","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न की आरोपी प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न की आरोपी प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सहयोगी शिक्षिका का उत्पीड़न कराने के आरोप में प्रधानाध्यापक पर गाज गिरा दी गई है। शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने वाली प्रधानाध्यापक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को निलंबन के बाद सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शेखरपुर से ब्लॉक संसाधन केंद्र सुखईकला संबद्ध किया गया है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने गुरुवार को बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शेखरपुर की सहायक अध्यापक सुनीता गुप्ता ने 16 नवंबर को प्रार्थना पत्र दिया कि चार सितंबर से दो नवंबर तक वह चाइल्ड केयर लीव पर थी। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति आदेश प्रधानाध्यापक प्रभा सिंह के व्हाट्सएप पर भेजी थी।
इसके बावजूद प्रधानाध्यापक ने उपस्थित पंजिका पर लगातार अनुपस्थित दिखाकर लॉक कर दिया जिसके चलते दो माह का वेतन नहीं मिल सका है। अगस्त 2021 में भी प्रधानाध्यापक ने पोर्टल पर उपस्थिति की सूचना गलत दी जिसके चलते तीन दिन का वेतन कटा गया था। आए दिन तरह-तरह के झूठे आरोप लगाकर वेतन कटवाने और उसकी फोटो व वीडियो बनाकर प्रधानाध्यापक पर प्रताड़ित करने का आरोप सहायक अध्यापक ने लगाया है।
विज्ञापन
उनके आरोप पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब न देने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीईओ नगर डॉ. समय प्रकाश पाठक को बीएसए ने मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।