फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One doctor and two staff members absent, salary withheld

Balrampur News: एक चिकित्सक व दो कर्मचारी गैरहाजिर, रोका वेतन

Fri, 16 Jan 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
One doctor and two staff members absent, salary withheld
बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
श्रीदत्तगंज। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक व दो कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से गायब थे। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज सीएचसी की ओपीडी, वार्ड, ओटी व लैब में संसाधनों की पड़ताल की। औषधि भंडार में आवश्यक दवाओं के स्टॉक का विवरण देखा। निरीक्षण के समय चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित यादव, वरिष्ठ सहायक हरियानंद सिंह व वार्डबॉय राजेश कश्यप ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के वार्डों में बेड पर गंदी चादरें बिछी हुई मिलीं। टीबी की दवाएं बेतरतीब ढंग से रखी पाई गईं, जो विभागीय मानकों के विपरीत है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक को चिकित्सा व्यवस्था सुधारने और स्वच्छता व औषधि प्रबंधन में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. सुमंत सिंह चौहान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed