{"_id":"6085a0608ebc3ed1eb6ab841","slug":"one-died-in-balrampur-148-positive-balrampur-news-lko5757162113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में एक की मौत, 148 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में एक की मौत, 148 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 148 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अंबेडकर भवन तुलसीपुर निवासी अरुण कुमार (45) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 23 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। यहीं पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में 148 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव लोगों में सबसे अधिक गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम हासिमपारा में 14 एवं बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला खलवा में 11 लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार ब्लाक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। इसके साथ उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4582 हो गई है। 2895 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 53 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1534 हैं।