फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   one died from electric shock

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

Thu, 11 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
one died from electric shock
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र केे मैनहवा गांव में गुरुवार को भैंस चराने गए दो बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पीएचसी कौवापुर में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मैनहवा निवासी गोमती प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को उनका बेटा दुुर्गा प्रसाद (17) गांव की ही प्रहलाद की बेटी अनीता (12) के साथ खेत में भैंस चराने गया था। खेत में हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था और उसमें करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन

दोनों बच्चे बिजली के तार की चपेट में आ गए। दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीता गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अनीता को पीएचसी कौवापुर में परिवारीजनों ने भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता की हालत गंभीर होने पर पीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजितराम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

उधर, एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को निर्धारित शर्तों के अनुसार शासन स्तर से मदद भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed