{"_id":"6abd50408d78c2de91054e6d","slug":"one-dead-two-injured-in-two-road-accidents-balrampur-news-c-13-1-lko1075-1945870-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। दो अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
पहली घटना में मंगलवार रात रामनगरा पुरवा निवासी गनेश (30) कौवापुर से साइकिल से घर लौट रहे थे। परसपुर-कौवापुर ढाबे के पास बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार सरदार सैनी और ममता निवासी महादेव गोसाई भी घायल हुए हैं। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में गुलरिहा गांव निवासी बालकराम (50) मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से पैदल निकलकर सड़क की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क हादसे में सिगरौरा के युवक की मौत
महराजगंज तराई। हरैया क्षेत्र के सिगरौरा गांव निवासी 36 वर्षीय मेहीलाल की लुधियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। सिगरौरा निवासी भाईलाल ने बताया कि उनके छोटे भाई मेहीलाल लुधियाना के फौव्वारा चौक पर टिकिया का ठेला लगाते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे काम खत्म करने के बाद वह लुधियाना के प्रतापपुरा स्थित घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेहीलाल को पंजाब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता देवी, बेटे राजन और बेटी जानवी का रो-रोकर बुरा हाल है।