फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   one dead in road accident, four injured

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Thu, 17 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident, four injured
पिपरहवा चौराहा/तुलसीपुर (बलरामपुर)। तीन सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी सड़क दुर्घटनाएं घने कोहरे के चलते हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना क्षेत्र के हरैया मार्ग शंकरपुर तिराहे के पास घने कोहरे के चलते दो बाइक सवार आमने सामने भिड़ गए। घटना में अमरहवाकला निवासी वीपत यादव (55) व किशुन यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के निबोरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक से जा रहे असगर (28) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। तुलसीपुर थाने के एसआई रमेश यादव ने बताया कि तीसरी घटना थाने में तैनात दीवान घनश्याम सिंह (52) गश्त के लिए हल्का जा रहे थे। अल्लाहडीह गांव के पास गाय से टकराने के कारण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि घनश्याम सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी मामलों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed