फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One dead from Corona, 104 positive

कोरोना से एक की मौत, 104 मिले पॉजिटिव

Tue, 18 May 2021 07:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 104 positive
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को गोंडा लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है। जिले में 104 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बलरामपुर के ग्राम राघवपुर निवासी अशोक कुमार (48) को सर्दी व बुखार की शिकायत पर दो मई को सतीश चंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल गोंडा लेवल-2 में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले में कुल 104 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक रेहरा बाजार के ग्राम अतरौला में 13, उतरौला के ग्राम इमिलिया बनघुसरा में 10 एवं गैसड़ी के ग्राम चरनगहिया में 6 लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6944 हो गई है। 5706 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 117 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1121 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed