{"_id":"60fee8088ebc3e58283715b8","slug":"one-day-s-salary-will-be-deducted-for-23-officers-of-vikas-bhavan-balrampur-news-lko5886024136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के 23 अफसरों का कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के 23 अफसरों का कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन के 23 अफसरों का एक दिन का वेतन कटेगा। देर से दफ्तर आने वाले लापरवाह अफसरों व कर्मियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। सीडीओ रिया केजरीवाल ने सोमवार को विकास भवन के सभी दफ्तरों का सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। दो दिन में संतोषजनक जवाब न देने वाले अफसरों के खिलाफ सीडीओ ने विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
सीडीओ ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वी कुमार, कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर गोविन्द मोहन पांडेय, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी राष्ट्रीय बचत विमल प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य विनय कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र बिना सूचना के दफ्तर से गायब मिले।
इसी तरह सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण वाईपी शुक्ल, सहायक अभियंता विपुल चंद्रा, जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार कश्यप, लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन चेतन कुमार मिश्र, कंप्यूटर आपरेटर अमरेंद्र सिंह, पत्रवाहक लीला देवी, दीपक गुप्ता, सहायक उद्यान निरीक्षक रमाकांत यादव, कंप्यूटर आपरेटर जिला अल्पसंयक कल्याण अधिकारी प्रदीप मिश्र, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कुमारी साधना द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय कुमार, कनिष्ठ सहायक विशाल गुप्ता व कंप्यूटर आपरेटर दीपक कुुमार भी दफ्तर से नदारद मिले।
विज्ञापन
सीडीओ ने सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों को समय से दफ्तर आने व छोड़ने का निर्देश दिया है। निर्देश का अनुपालन न करने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ सीडीओ ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।