फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One day's salary stopped for negligence

लापरवाही पर एक दिन का वेतन रोक दिया

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
One day's salary stopped for negligence
बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना जिला स्तरीय अफसरों को भारी पड़ा। ऐसे बीस डिफाल्टर अफसरों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गयी है। इसके घेरे में 18 विभागों के अफसर आए हैं।
विज्ञापन

इन सभी को आईजीआरएस, ऑनलाइन सीएम हेल्पलाइन व पीजी पोर्टल पर दर्ज मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए नोटिस भी जारी किया गया है। तीन दिन में इसका संतोषजनक जवाब न देने पर आरोपियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर विधिक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि यह कार्रवाई जन शिकायतों को निर्धारित अवधि में निस्तारित न किए जाने पर की गयी है। समीक्षा के दौरान 18 विभागों के 20 अधिकारियों को मिलने वाली शिकायतें समय से निस्तारित नहीं पायी गयी। इस कारण सभी 20 अधिकारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर मिले 61 लंबित मामलों में जिला गन्ना अधिकारी, उप निदेशक निर्माण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के एक-एक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के दो, तहसीलदार उतरौला सात व तुलसीपुर से जुड़े चार मामले मिले।

इसके साथ ही सीडीपीओ तुलसीपुर के तीन, सीएचसी रेहरा बाजार के एक, बीईओ गैड़ास बुजुर्ग के एक, बीईओ शिवपुरा के दो, नगर शिक्षा अधिकारी के 17, बीडीओ पचपेड़वा के एक, बीडीओ तुलसीपुर के चार, बीडीओ रेहरा बाजार के एक, एडीओ पंचायत सदर के 12, एडीओ पंचायत पचपेड़वा के एक, एडीओ पंचायत हरैया सतघरवा के एक और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक से जुडे़ मामले भी समीक्षा में निस्तारण को लंबित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed