फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One day cut salary of deputy RMO absent from meeting

बैठक से गैरहाजिर डिप्टी आरएमओ का एक दिन का कटा वेतन

Wed, 07 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
One day cut salary of deputy RMO absent from meeting
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कराई गई। बैठक से बिना सूचना के नदारद डिप्टी आरएमओ नरेन्द्र कुमार तिवारी का एक दिन का वेतन काटा गया है। डीएम ने बैठक में सभी अफसरों के पेंच कसे हैं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना से जिले के 13 ग्राम पंचायतों में विकास की गंगा बहाई जाएगी। अक्तूबर माह में 250 गरीब परिवारों के बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। डीएम ने परिषदीय स्कूलों में छह से 14 वर्ष तक के 22 हजार बच्चों का दाखिला कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सीएचसी/पीएचसी निर्माण की प्रगति, बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों, स्कूलों, खड़ंजों, हैंडपंपों, पाइपलाइनों व शौचालयों के मरम्मत के सर्वे, 100 परिषदीय स्कूलों में सोलर पैनल लगाने, पांच वन ग्रामों के स्कूलों को शामिल करने, दिव्यांग, वृद्घा व निराश्रितों को कैंप लगाकर पेंशन योजना से जोड़ने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनों के जोड़ों की तलाश करने, 100 प्रतिशत गरीबों को सस्ते रेट पर राशन मुहैया कराने, राशन कार्डों के आधार फीडिंग व सीडिंग पूरा कराने तथा शत-प्रतिशत किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed