फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On-the-spot disposal of 22 complaints in 208

208 में 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Tue, 15 Dec 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot disposal of 22 complaints in 208
बलरामपुर। मंडी समिति तुलसीपुर में मंगलवार को अपर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा राकेश शर्मा ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी हेमंत कुटियाल ने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

उतरौला में सीडीओ अमनदीप डुली ने उस्मानिया इंटर कॉलेज परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में 208 में 22 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीनों तहसीलों में फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों का सभी अधिकारी समय के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से ऑनलाइन शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 55 प्रार्थना पत्र आए जिनमें मौके पर चार का निस्तारण कराया गया। बाकी 51 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कराकर समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय व नायब नाजिर पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
मंडी तुलसीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल ने कहा कि सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण कराएं। कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 82 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उस्मानिया इंटर कॉलेज उतरौला परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्ष सीडीओ ने की।

60 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 53 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया। इस अवसर पर उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य व सीओ आरआर सिंह सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed