{"_id":"6a3430d8f119b955d1045ec2","slug":"on-the-spot-disposal-of-10-pending-cases-in-the-special-revenue-court-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150222-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विशेष राजस्व कोर्ट में 10 लंबित वादों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विशेष राजस्व कोर्ट में 10 लंबित वादों का मौके पर निस्तारण
Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई में सुनवाई करते डीएम ।
तुलसीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम विजयीडीह में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की उपस्थिति में विशेष राजस्व न्यायालय का आयोजन हुआ। त्वरित न्याय प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत तथा तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार शाह ने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों की सुनवाई की।
विशेष शिविर के दौरान विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित कुल 10 वादों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इनमें नायब तहसीलदार न्यायालय के दो, तहसीलदार न्यायालय के पांच तथा एसडीएम न्यायालय के तीन वाद शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एसडीएम कोर्ट ने पांच अन्य मामलों में अंतिम आदेश पारित किए, जबकि छह मामलों में आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कहा कि ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए ऐसे विशेष राजस्व न्यायालय अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।