फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officials of many departments did not attend Farmers Day

Balrampur News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी

Fri, 19 Jul 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Officials of many departments did not attend Farmers Day
बलरामपुर के विकास भवन में कृ​षि अ​धिकारी से ​शिकायत करते किसान।
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बाढ़ पीड़ितों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

किसान दिवस में ग्राम किठुरा के किसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी सेमरहवा गांव के पास जमीन थी। उसपर उन्होंने 100 सागौन का पेड़ लगा रखा था। राप्ती नदी के कटान से तीन एकड़ जमीन कट गई। इससे उनकी गन्ने की फसल व 50 सागौन का पेड़ नदी में बह गए। धर्मेंद्र ने बाकी बचे 50 पेड़ों को कटवाने के लिए अनुमति देने की मांग की। ताकि वह भी कटान में न बह जाएं।
विज्ञापन

किसान नेता बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि किसान हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं। हजारों हेक्टेयर फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो जाती हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाता है। किसान मुआवजा के लिए तहसील व विकास भवन का चक्कर काटते रहते हैं। किसान शशि भूषण शुक्ल ने छुट्टा मवेशियों व गांवों में बिजली कटौती की समस्या को उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दिवस में मत्स्य, गन्ना, विद्युत व पशुपालन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर अन्नदाता नाराज हुए। जिला कृषि अधिकारी प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा ने पिछले किसान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी, एलडीएम अमित कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय, अभय प्रताप सिंह व उद्यान निरीक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
किसान दिवस में आए किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी गईं। कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन व सहकारिता सहित अन्य विभागों के लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों से विभागों में पंजीकरण कराने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed