{"_id":"674ca69a48965cbac70f6ead","slug":"offer-of-rs-15-lakh-to-bakery-entrepreneur-balrampur-news-c-99-1-brp1008-117855-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेकरी उद्यमी को 15 लाख का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेकरी उद्यमी को 15 लाख का ऑफर
Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर में हुए दो दिवसीय ट्रेड शो में बलरामपुर के बेकरी उत्पाद के उद्यमी रजीऊद्दीन को 15 लाख रुपये के कारोबार का ऑफर मिला है। दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में रजीऊद्दीन ने भी अपना स्टॉल लगाया था। बेकरी के उत्पादों की एजेंसी के लिए 10 से अधिक उद्यमी तैयार हुए हैं।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र उतरौला रोड धर्मपुर में दिल्ली बेकरी के नाम से कारोबार करने वाले उद्यमी रजीऊद्दीन को गोरखपुर के दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में स्टॉल लगाने से काफी लाभ हुआ है। कई जनपदों के 10 से अधिक उद्यमियों ने उनके बेकरी उत्पादों की एजेंसी के लिए ऑफर दिया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के मंजू मिनी मार्ट के उद्यमी दीप नरायन त्रिपाठी ने उनके बेकरी उत्पाद रस, बिस्कुट, जीरा फाइन व अजवाइन फाइन की एजेंसी के लिए एक लाख रुपये का ऑफर दिया है। कुशीनगर जिले के राघव श्रीवास्तव ने दो लाख रुपये, गोरखपुर के विजय त्यागी, सहजनवा के विजय मौर्य, गोरखपुर के संतोष कुमार, महराजगंज के रोहित कुमार, गोरखपुर के फारुक अहमद व एसएन मोहित ने एक-एक लाख रुपये की एजेंसी लेने की बात कही है।
नोयडा में मिला था अच्छा लाभ
रजीऊद्दीन ने बताया कि नोयडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी उन्हें अच्छा लाभ मिला था। उसी से प्रभावित होकर गोरखपुर के ट्रेड शो में भी अपना स्टॉल लगाया, जहां पर उनके बेकरी के उत्पादों की बिक्री के लिए ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों के कारोबार को मिल रहा बढ़ावा
ऐसे सम्मेलनों से उद्यमियों के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। भविष्य में होने वाले ट्रेड शो में जनपद के अधिक से अधिक उद्यमियों को भेजकर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।
- राजेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग